eVolo द्वारा आयोजित ‘गगनचुंबी इमारत प्रतियोगिता’ में W.E.T.E.R की भागीदारी
eVolo पत्रिका (वेबसाइट - https://www.evolo.us/) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आयोजित “eVolo गगनचुंबी इमारतों की प्रतियोगिता” में नवीन पवन ऊर्जा परिसरों के कार्यान्वयन हेतु W.E.T.E.R परियोजना के संचालकों दे. त्यागलिन. एर. बालाश, वे. सुदारकिन और ये. येरमकोवा ने सहभाग किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2006 से लगातार हो रहा है।
“eVolo गगनचुंबी इमारत प्रतियोगिता - 2022” में सहभाग के लिए W.E.T.E.R. परियोजना द्वारा भी आवेदन दाखिल किया गया था, जिसमें अंतिम चयनित आवेदनों को eVolo पत्रिका ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (https://www.evolo.us/dubai-wind-powered-skyscraper/) पर 2022 में प्रकाशित किया। प्रकाशन में W.E.T.E.R परियोजना के लिए संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में उपयुक्त मनोरम स्थान, पवन ऊर्जा आधारित गगनचुंबी इमारतों के ग्राफिक चित्र, इसमें इस्तेमाल होने वाले यंत्रों, आदि आवश्यक जानकारी दी गयी। 2022 में प्रस्तावित गगनचुंबी इमारतों की प्रतियोगिता में से इस परियोजना को प्रतियोगिता के जूरी ने "दर्शकों की पसंद" के रूप में नामित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने कहा कि सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रतिभागियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक समस्याओं के निदान के लिए प्रौद्योगिकी का विकास, टिकाऊ प्रणालियों पर शोध, आर्थिक, नई शहरी योजनाओं और वास्तु विधियों का निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों और बुनियादी ढांचे की कमी को केंद्रित करते हुए जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण, आर्थिक विभाजन, अनियोजित शहरी फैलाव सहित आधुनिक शहरों की समस्याओं को ध्यान में रखना होगा।
eVolo पत्रिका द्वारा आयोजित वार्षिक “गगनचुंबी इमारत प्रतियोगिता” गगनचुंबी वास्तुकला के क्षेत्र में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। इसके अंतर्गत उन उत्कृष्ट विचारों की पहचान की जाती है, जो गगनचुंबी इमारतों की नई प्रौद्योगिकियों, सामग्रियों, वास्तुशिल्प, सौंदर्य और स्थानिय तथा वैश्विक स्थितियों के अनुसार लचीलापन, अनुकूलन क्षमता और डिजिटल क्रांति पर होने वाले अनुसंधानों को पुनर्परिभाषित कर सके। यह एक ऐसा मंच है जो गगनचुंबी इमारतों एवं प्राकृतिक दुनिया, गगनचुंबी इमारतों एवं समाज, गगनचुंबी इमारतों एवं शहरों के बीच के संबंधों की पड़ताल करता है। प्रतियोगिता के माध्यम से सार्वजनिक एवं निजी स्थानों की खोज के अलावा व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों से गगनचुंबी इमारतों में रहने वाले गतिशील समुदायों के लिए अनुकूलित व्यवस्था की भूमिकाओं की भी खोज की जाती है। यह मानव और प्रकृति के बीच गतिशील संतुलन के आधार पर नए आवासों और क्षेत्रों की खोज और अनुकूलन की प्रतिक्रिया भी है, जिसके अंतर्गत नए प्रकार के उत्तरदायी और अनुकूलित डिजाइन अपने स्वयं के सिस्टम के स्व-नियमन द्वारा बुद्धिमत्ता के विकास में सक्षम हों।
W.E.T.E.R Support: https://t.me/WETER_SUPPORT
Telegram Chanel: https://t.me/WeterProjectBot
Instagram: https://www.instagram.com/weter_world
YouTube: https://youtube.com/c/DENISTIAGLIN