Hindi
May 5, 2022

25वें "आर्किमिडीज" संघ में W.E.T.E.R परियोजना की प्रस्तुति

25वें अंतरराष्ट्रीय आविष्कारक और नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी संघ " आर्किमिडीज-2022" कार्यक्रम में "WETER कंपनी (पवन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय युग) ने अपनी नई W.E.T.E.R परियोजना के साथ सहभागिता की, जिसमें प्रमुख पेटेंट आविष्कार "पवन ऊर्जा संयंत्र" (पेटेंट संख्या RU 2673280) के आधार पर नए पवन ऊर्जा परिसरों का विकास शामिल है। WETER की स्थापना कुछ वर्ष पूर्व वैज्ञानिकों और विशिष्ट संस्थानों के सहयोग से बिजली-उत्पादन एवं उसके संचरण (वितरण) के लिए प्राकृतिक और तकनीकी विज्ञान उपकरणों के विकास एवं अनुसंधान के उद्देश्य से गई थी।

प्रस्तावित पवन ऊर्जा परिसर के अंतर्गत पवन ऊर्जा संयंत्र को इमारत के साथ जोड़कर बनाया गया है, जो अक्षय ऊर्जा स्रोत - पवन का इस्तेमाल करके विद्युत उत्पादन करता है।

25वें "आर्किमिडीज" संघ में कंपनी ने W.E.T.E.R परियोजना और नए पवन ऊर्जा परिसर से संबंधित एक प्रदर्शनी प्रस्तुत की है, जिसमें लेआउट और इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप सहित ग्राफिक्स एवं पाठ्य जानकारियाँ शामिल थीं। प्रदर्शनी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने परिसर के नक्शे और तकनीकी योजनाओं का प्रदर्शन किया एवं संघ के कार्यक्रमों में सहभाग कर रहे आगंतुकों और प्रतिभागियों के साथ परिचर्चा की।

25वें अंतरराष्ट्रीय आविष्कारक और नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी संघ "आर्किमिडीज" संघ की सिल्वर जुबली वर्षगांठ 29-31 मार्च, 2022 को आयोजित की गयी थी। संघ का मुख्य उद्देश्य आविष्कारशील, पेटेंट-लाइसेंसिंग और नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ, उनके लिए सेवाएं और बाजार तलाशना भी है। संघ के कार्यक्रम में निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की गयी:

आविष्कारों, नए उत्पादों और सेवाओं की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी; प्रमुख रूसी और वैश्विक ब्रांडों के उत्पादों और प्रौद्योगिकियों का साथ-साथ प्रदर्शन एवं "ट्रेडमार्क लीडर" के तहत अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-प्रस्तुति;

आविष्कारकों की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी;

"आविष्कारक विश्वविद्यालय" के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सूची की उद्घोषणा; आविष्कारकों के राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के परियोजनाओं की प्रस्तुति; व्यावसायिक बैठकें, निवेशकों और औद्योगिक उत्पादों के निर्माताओं के साथ आविष्कारकों की परिचर्चा;

आविष्कारशील, युक्तिकरण और पेटेंट-लाइसेंसिंग गतिविधियों से जुड़े सम-सामयिक मुद्दों पर वैज्ञानिक और व्यावहारिक सम्मेलन, ऑनलाइन सेमिनार और रोस-पेटेंट के प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा मास्टर कक्षाएं:

सार्वजनिक भाषण, व्याख्यान और अन्य संबंधित कार्यक्रम।

विश्लेषणात्मक अनुसंधान के अनुसार, संघ में प्रस्तुत बौद्धिक गतिविधियों के 80% परिणाम, उत्पादन कार्यक्रम से जुडते हैं, जिससे नई प्रौद्योगिकियों, सेवाओं और उत्पादों का उद्भव होता है, जो निस्संदेह, आर्किमिडीज संघ की उच्च दक्षता को दर्शाता है। .

संघ में सहभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों का चयन और मूल्यांकन विशेषज्ञ आयोग और संघ "आर्किमिडीज" के अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा किया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 25वें अंतरराष्ट्रीय आविष्कारक और नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी संघ "आर्किमिडीज" के परिणामों के अनुसार, W.E.T.E.R परियोजना - पवन ऊर्जा परिसर के निर्माता द. त्यागलिन को विकासाधीन परियोजना “लेआउट निर्माण और पवन ऊर्जा प्रोटोटाइप” के लिए रजत पदक और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

"आर्किमिडीज" संघ में कंपनी की भागीदारी से संबंधित वीडियो सामग्री के लिए लिंक को खोलें https://youtu.be/Y7E3i8s3vKg । "आर्किमिडीज" संघ से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट को देखें https://www.archimedes.ru