Hindi
August 15, 2022

दुबई के शहरी क्षेत्रों के विकास हेतु नई तकनीकी और स्थापत्य अवधारणा की प्रस्तुति।

W.E.T.E.R और GOROD L.E.S जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर लागू करने हेतु संयुक्त अरब अमीरात में हमारी बिज़नस मीटिंग वास्तविक शहरी बुनियादी सुविधाओं एवं परियोजनाओं के इस्तेमाल के प्रचार-प्रसार में जोरों से लगी है।

11 अगस्त 2022 को इन परियोजनाओं के आविष्कारक दे. त्यागलिन ने दुबई के राज परिवार के एक सदस्य महामहिम शेख हशर अल मकतूम, दुबई सूचना विभाग के सीईओ, एवं इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी तथा SHUAA कैपिटल के अध्यक्ष एवं MENA क्षेत्र में अग्रणी स्वतंत्र ब्रोकर सेवा निवेशक बैंक के साथ बैठक की। दे. त्यागलिन और शेख मकतूम ने इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन, उनके संसाधन, प्रावधान और आधुनिक शहरों के बुनियादी ढांचे में पवन ऊर्जा परिसरों और बहु-स्तरीय शहरी प्रणालियों के इस्तेमाल की संभावनाओं पर विशेष चर्चा जारी रखी।

वीडियो सामग्री का उपयोग करते हुए, W.E.T.E.R और GOROD L.E.S परियोजनाओं आविष्कारक दे. त्यागलिन ने दुबई के एक क्षेत्र के एक हिस्से के विकास हेतु एक नई तकनीकी समाधान और स्थापत्य की अवधारणा को प्रस्तुत किया, जो पवन ऊर्जा इमारतों में बहु-स्तरीय संचार प्रणाली तथा उत्पादन सुविधाओं एवं शहरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के कॉम्पैक्ट और तकनीकी निर्माण को दर्शाता है।

दुबई शहरी क्षेत्र के एक हिस्से के निर्माण के लिए इस नई तकनीकी और स्थापत्य अवधारणा की चर्चा के दौरान, महामहिम शेख हशर अल मकतूम ने इन समाधानों की वीडियो प्रस्तुति पर कई टिप्पणियां कीं। मेजबान पार्टी की राय को ध्यान में रखते हुए, दुबई के एक क्षेत्र के एक हिस्से के विकास के लिए नई वास्तुशिल्प अवधारणा के समायोजन की एक सूची संकलित की गई, जिसका उपयोग आगामी सुधारों के लिए किया जाएगा। बैठक में सहभागिता कर रहे पक्ष अगस्त-सितंबर 2022 की समयावधि में दुबई के एक हिस्से के विकास के लिए इन नई तकनीकी और स्थापत्य अवधारणा पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की।

दुबई के एक हिस्से के विकास के लिए W.E.T.E.R और GOROD L.E.S जैसी नई अवधारणा को WETEX 2022 में प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है, जिसका आयोजन दुबई विद्युत और जल आपूर्ति प्राधिकरण (DEWA) द्वारा 27 से 29 सितंबर 2022 (https://www.wetex.ae/) को किया जाएगा। प्रदर्शनी में शहरी क्षेत्र के एक हिस्से के विकास हेतु इस्तेमाल होने वाली नई तकनीकी और स्थापत्य अवधारणा से जुड़ी वीडियो सामग्री दिखाई जाएगी, तथा पहली बार इसे 46 वर्ग मीटर के ले-आउट पर प्रदर्शित किया जाएगा, जो पवन ऊर्जा इमारतों (परिसरों) के साथ बहु-स्तरीय शहरों के बुनियादी और जटिल निर्माण से संबंधित दृश्य प्रदर्शित करेगा। WETEX 2022 प्रदर्शनी का उद्देश्य अमीरात के लिए एक स्थायी भविष्य बनाना, ऊर्जा उद्योग के सभी क्षेत्रों के बीच एकीकरण करना, व्यापार और प्रौद्योगिकी से जुड़े क्षेत्रों को आपस में जोड़ना, नए व्यापार के अवसर बनाना, नए विचारों और अनुभवों को साझा करना तथा नवीनतम नवाचारों के विकास और इस्तेमाल हेतु आवश्यक मदद उपलब्ध कराना है।

परियोजना समूह