संयुक्त अरब अमीरात के WETEX प्रदर्शनी और Dubai Solar Show 2022 में भागीदारी
संयुक्त अरब अमीरात के WETEX प्रदर्शनी और Dubai Solar Show 2022 में भागीदारी
GOROD L.E.S (Logistic Eco System) और W.E.T.E.R., कंपनी "WETER" LLC (LLC "WIND") की प्रोजेक्ट टीम संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर के एक हिस्से का विकास के लिए नव इन्फ्रास्ट्रक्चर अवधारणा को प्रस्तुत करने हेतु WETEX प्रदर्शनी और Dubai Solar Show 2022 (https://www.wetex.ae) में प्रतिभाग करने की योजना पर जोर-शोर से काम कर रही है।
WETEX और Dubai Solar Show 2022, का आयोजन दुबई विद्युत एवं जल आपूर्ति प्राधिकरण (DEWA) द्वारा आयोजित दुबई विश्व व्यापार केंद्र (DWTC) के परिसर में 27 - 29 सितंबर, 2022 को होगा, जिसका उद्देश्य है अमीरात की बेहतरी के लिए दुबई के स्थायी भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसका निर्माण करना। इसका आयोजन हर वर्ष उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशानुसार किया जाता है। WETEX और Dubai Solar Show नवीनतम तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करने, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा स्थायी वातावरण के निर्माण से संबंधित नवीनतम वैज्ञानिक समाधानों पर चर्चा करने का आदर्श मंच है। यह स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों तथा संगठनों को अपने उत्पादों और सेवाओं को साझा और प्रदर्शित करने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। साथ ही, इस मंच पर दुनिया भर के प्रदर्शकों को अपने सर्वोत्तम विचारों और अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का भी शानदार अवसर मिलता है। प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य है, ऊर्जा क्षेत्र के सभी उद्योगों तथा व्यापार एवं तकनीकी क्षेत्रों का एकीकरण, व्यापार के नए अवसरों का निर्माण, नए विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान तथा नवीनतम नवाचारों के प्रदर्शन को समर्थन देना।
दुबई के एक हिस्से के विकास के लिए नव इन्फ्रास्ट्रक्चर अवधारणा को प्रदर्शित करने के लिए GOROD L.E.S और W.E.T.E.R. परियोजनाओं की टीम ने लगभग 60 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक स्टैंड का निर्माण किया है। साथ ही, दुबई के प्रस्तावित विकास का ले आउट 44 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र में है। नव इन्फ्रास्ट्रक्चर की अवधारणा इन परियोजनाओं के जरूरी लक्ष्यों एवं शहरी क्षेत्र में इसके संयोजन को दर्शाती है। यह अवधारणा उसके स्थापन का संयोजन, संयुक्त क्रियाकलाप और अभिनव इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था प्रदान करने के अलावा चयनित क्षेत्र के लिए विशिष्ट वास्तुशिल्प का निर्माण करता है। दुबई के इस हिस्से की नव इन्फ्रास्ट्रक्चर अवधारणा की प्रस्तुति स्पष्ट रूप से शहरी संचार की बहु-स्तरीय प्रणाली की सीमाओं के विस्तार को दर्शाता है। यह संभावित रूप से बंद उत्पादन चक्र के समाधान के लिए उत्पादन क्षेत्रों एवं औद्योगिक सुविधाओं के निर्माण के अलावा शहर की बहु-स्तरीय प्रणाली के भीतर प्रशासनिक, सार्वजनिक और सामाजिक सुविधाओं की व्यवस्था पर ध्यान भी महत्वपूर्ण देता है। यह न केवल उत्पादन क्षेत्रों और संचार लिंक की स्थिति, बल्कि प्रस्तावित सामाजिक सुविधाओं, मनोरंजन क्षेत्रों और मानव जनित भूपरिदृश्य पर विशेष ध्यान देने के चलते काफी प्रभावशाली दिखता है।
ऐसा प्रतीत होता है कि प्रस्तुत प्रदर्शनी प्रतिभागियों और प्रदर्शनी के आगंतुकों के लिए काफी दिलचस्प होगी। यहाँ अभिनव अवधारणाओं के प्रति उनका ध्यान आकर्षित होगा एवं परियोजनाओं के विकास एवं नव इन्फ्रास्ट्रक्चर की यह अवधारणा उनके लिए बहुपयोगी सिद्ध होगी।